Monday, December 1, 2014

Bhajpa in j&k

कांग्रेसमुक्त भारत का नारा देकर 116 भूतपुर्व कांग्रेसियों को वर्तमान में अपनी पार्टी से सांसद बनाकर संसद में भेजने वाली भाजपा ने अब कश्मीर घाटी में अपना परचम लहराने के उद्देश्य से कमर कस ली है ।

कांग्रेसियों को भाजपाई बना बनाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने घाटी में ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो अतीत में पूरी तरह से भारत विरोधी और पाकिस्तान परस्त संगठनों से जुड़े रहे और दहशतगर्दी के काम करते रहे । इन भाजपाई उम्मीदवारों में ऐसे भी लोग है जो बाकायदा पाकिस्तान से आतंक की ट्रेनिंग ले चुके है ।

आइये आपको बताते है कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने किस तरह के उम्मीदवारों को टिकिट दिया है :

1. बांदीपोरा विधानसभा से अब्दुल रहमान टेकरी

अल-बर्क और अल-ज़िहाद नामक संगठनों के सदस्य रहे टेकरी ने पाकिस्तान जाकर भारत विरोधी गतिविधियों के लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी ली थी ।

2. कुपवाड़ा विधानसभा से  अब्दुल रहमान लोन

अल-ज़िहाद के भूतपूर्व सदस्य और पाकिस्तानी गुप्तचर यूनिट्स के लिए काम करते थे

3. लोलाब विधानसभा से अब्दुल रशीद झरगर

1996 तक पूर्णकालिक आतंकवादी के रूप में कार्य करते हुए कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे । जनता दल कांग्रेस और पीडीपी में सक्रिय रहने के बाद दिसंबर 2013 में भाजपा में शामिल हुए ।

इसके अलावा मोहम्मद अशरफ हज्जाम और सज्जाद लोन भी भाजपा के प्रमुख चेहरे है जो इस से पहले वर्षों तक अलगाववादी के रूप में घाटी में सक्रिय रहे, लेकिन ये दोनों चुनाव नहीं लड़ रहे ।

जानकारी की पुष्टि इस लिंक से ली जा सकती है :

http://maharashtratimes.indiatimes.com/nation/Jammu-Kashmir/articleshow/45333688.cms

विगत कुछ वर्षों से बड़े पैमाने पर देश के बड़े कॉर्पोरेट घरानों और उद्योगपतियों के लिए राजनैतिक दलाल के रूप में काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी हमेशा से कश्मीर, आतंकवाद, अलगाववाद और पाकिस्तान जैसे विषयों को भुनाने का काम करती रही है ।

ऐसे में इस तरह के उम्मीदवार मैदान में उतारकर भाजपा से साबित कर दिया कि नियत और नीति के मामले में ये पार्टी कांग्रेस से भी बड़ी मक्कार, सत्ता की लालची और देशद्रोही है ।

-भावेश जयंत वालवेकर

Labels: , , , , , ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home