Plastic ke note
नई दिल्ली: भारत सरकार ने एलान
किया है कि अब 10 रुपए के नोट
प्लास्टिक के आएंगे। हालांकि,
फिलहाल कागज़ के हटाए
नहीं जाएंगे। सरकार ने प्रेस रिलीज़
जारी करके घोषणा की है कि 10
रुपए के एक अरब नोट देश के पांच
शहरों में ट्रायल के तौर पर
जारी किए जाएंगे।
बयान में कहा गया है कि ये
प्लास्टिक के नोट लाने
का पहला मकसद नोट की उम्र
बढ़ाना और जाली नोटों से
बचाना है। जिन शहरों में ये
प्लास्टिक के 10 रुपए के नोट सबसे
पहले जारी किए जाएंगे उनमें
कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला और
भूवनेश्वर हैं।
इन शहरों का चुनाव
उनकी भौगोलिक और मौसम
की विविधता के आधार पर
किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक
ने बताया है कि ये एक ट्रायल है।
कागज के नोट का रिप्लेसमेंट
प्लास्टिक नोट से करना बाजार
की प्रतिक्रिया के बाद
ही निश्चित किया जाएगा। ये
सूचना राज्य वित्त मंत्रायल
की ओर से जयंत सिन्हा ने दी है।
Labels: aby, aby jhaduwala, aby natakwala, note, rupey

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home