Political affair
कहाँ गये वो लम्बे चौड़े, भाषण तुमने बोले थे?
भूमि-खोर वाड्रा पर तो, दागे तुमने गोले थे।
बीजेपी सरकार बनी तो, जेल उसे भिजवायेंगे।
धारा तीन सौ सत्तर को, कश्मीर से तुरत
हटायेगे।।
तुमने बोला था जनता से, अच्छे दिन आने
वाले।
काँग्रेस के जो दागी है, जेल सभी जाने
वाले।। सौ दिन के भीतर हम वापस, काले धन
को लायेंगे।
सोने की चिड़िया हम अपने, देश
को पुनः बनायेंगे।।
किसी को हम न खाने देंगे, न ही हम खुद
खायेगे।
पाक की जो नापाक हरकतें, उसको सबक
सिखायेंगे।
भूल से देखे चीन इधर वो,
उसको भी हड़कायेगे।।
एक नागरिक सहिता होगी, बोले अपने भाषण
में। गौ हत्या प्रतिबंधित होगी, आयेगे
जो शासन में।।
एफ डी आई को भारत से, शीघ्रअतिशीघ्र
भगायेगे।
गंगा मैली बहुत हुई है, इसको साफ करायेंगे।।
कहाँ गये वो मोदी बोलो, लम्बे लम्बे भाषण
थे?
भूल गये क्या दिये थे तुमने,
मोदी जो अश्वासन थे??
गुजर गये हैं सौ दिन कबके, तुमको याद
दिलाता हूँ। तु्म्हें बनाकर पीएम अपना, अब
तो मैं पछताता हूँ।।-
Labels: aby, aby jhaduwala, aby natakwala, politics

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home