Kala dhan - black money
काला धन मामले पर भारत भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे रामजेठमलानी और सुब्रमण्यम स्वामी के अरुण जेटली की कार्य प्रणाली पर बयान!
भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सोमवार
को सुप्रीम कोर्ट में उन तीन लोगों के नाम
पेश किए जिनके विदेश में कथित तौर पर ग़ैर-
क़ानूनी बैंक खाते हैं.
इस मामले में याचिकाकर्ता वरिष्ठ वकील
राम जेठमलानी ने सरकार को फटकार
लगाते हुए कहा है कि सरकार
का रवैया निराशाजनक है.
उन्होंने कहा, "मैं बहुत दुखी और निराश हूँ
लेकिन मुझे सुप्रीम कोर्ट पर
पूरा भरोसा है".
जेठमलानी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने इस
मामले की जांच में दो रिटायर्ड
जजों की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसआईटी)
बनाई है, जो जांच करेगी. सरकार को जांच
का कोई अधिकार नहीं है."
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम
स्वामी का कहना है
कि सभी नामों को जारी करने के लिए
कोई कानूनी बाध्यता नहीं है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह
सूची फ़्रांस और जर्मनी की सरकारों से
मिली है. स्वामी के मुताबिक उन्होंने
भी बैंक कर्मचारियों को घूस देकर इसे
हासिल किया था.
डॉ० तुषार आर्य
Labels: aap, aby, arvind kejrival, black money, news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home