Dilli ka ek aadmi
आदरणीय अरविन्द जी नमस्कार,
आप कई वर्षो से जनता के लिये काम कर रहे हैं। और दिल्ली में सबसे अच्छे cm के रूप में आपने कार्य किया। दरअसल गलती हमारी ही हैं जो चाहते हुए भी हमने आपको वोट नहीं दिया। मेरे कई साथियों ने मुझे aap को ही वोट करने को कहा था। पर मुझे लगा दिल्ली में आप की सरकार नहीं बन पाएगी। और कांग्रेस को हम दुबारा देखना नहीं चाहते थे।
तो मेने सोचा के आप को वोट देने से मेरा वोट फालतू चला जायेगा और मेने बीजेपी को वोट दे दिया।
इस गलती के लिये में आज तक पछता रहा हूँ।
अगर हम ने आप पर भरोसा करके आप को वोट दिया होता तो ना आपको कांग्रेस से समर्थन लेना पड़ता और ना ही आपको दिल्ली के cm पद से स्तीफा देना पड़ता और ना ही दिल्ली को राष्ट्रपति शासन देखना पड़ता।
दिल्ली की स्थिति के लिये में पूर्णरूप से अपने आप को जिम्मेदार मानता हूँ।
और आपने 49 दिन में जो काम किये वेसे ही अगले 5 साल तक चाहता हूँ।
मेने जो गलती की थी उसके लिये मुझे क्षमा करे।और में वादा करता हूँ के इसबार चाहे जो भी हो जाये में अपना वोट आप को ही दूंगा।
वेसे तो मेरी गलती क्षमा योग्य नहीं हैं लेकिन में जनता हूँ आप मुझे क्षमा कर ही देंगे।
धन्यवाद!
दिल्ली का एक आम आदमी।
Labels: aam aadmi party, aap, aap kejrival, aby, delhi election

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home